{"_id":"5a4b80444f1c1b5c248b5dce","slug":"deputy-cmo-caught-private-practice-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में प्राइवेट प्रैक्टिस करते पकड़े गए डिप्टी सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में प्राइवेट प्रैक्टिस करते पकड़े गए डिप्टी सीएमओ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 03 Jan 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
demo pic
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में डिप्टी सीएमओ प्राइवेट प्रैक्टिस करते मिले। जिलाधिकारी ने डिप्टी सीएमओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। जिले में स्थित साईं अस्पताल में अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने एडिशनल सीएमओ डॉक्टर बीके अग्रवाल के साथ साईं अस्पताल में छापा मारा।
यहां डॉक्टर के केबिन में डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजय सिंह महिला मरीज को देखते मिले। मरीज के साथ दो और लोग थे। पूछताछ में डॉक्टर संजय ने बताया कि वह जिला अस्पताल में डिप्टी सीएमओ हैं।
वर्तमान में उनकी तैनाती स्टोर इंचार्ज के तौर पर है। सरकारी सेवा में रहने के बावजूद प्राइवेट प्रैक्टिस करने के बारे वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। डॉक्टर संजय ने अपर जिलाधिकारी को बताया कि उन्होंने एक साल पहले वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है। अभी आदेश नहीं आया है।

Trending Videos
जिले में कई सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे
demo pic
एडीएम ने सीएमओ को तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि जिले में कई सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं।
इस पर एडीएम उमाकांत त्रिपाठी और सीएमओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा, ऐसे और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अभी और अभियान चलेगा। इससे पहले भी पूर्व जिलाधिकारी डीके सिंह ने अस्पताल में छापा मारा था।
उस समय भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे मगर मामला ठंडे बस्ते में चला गया। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले जिलाधिकारी किसी मरीज को देखने साईं अस्पताल गए थे। तब वहां डीप्टी सीएमओ को काम करते देखा था।