{"_id":"63ae629c639bd40b892e9d18","slug":"deputy-cm-s-program-postponed-there-will-be-a-tribute-meeting-for-pm-s-mother-heera-ba-in-bjp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: डिप्टी सीएम तीन गावों में लगाएंगे जनता चौपाल, PM Modi ने दिए दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: डिप्टी सीएम तीन गावों में लगाएंगे जनता चौपाल, PM Modi ने दिए दिशा निर्देश
Fri, 30 Dec 2022 11:23 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:23 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन की सूचना मिलने पर उप मुख्यमंत्री जी का जन चौपाल में प्रतिभाग किए जाने कार्यक्रम निरस्त हो गया था। लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा लोगों को अपने-अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को पूर्व की ही भांति संपन्न किए जाने के लिए दिशा निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को वाराणसी जनपद की सेवापूरी, आराजीलाइन एवं चिरईगांव में जनता चौपाल करेंगे। आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में पूर्व निर्धारित समयानुसार प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात भाजपा के गुलाब बाग कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर श्रद्धांजलि सभा होगी।
विज्ञापन
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन की सूचना मिलने पर उप मुख्यमंत्री जी का जन चौपाल में प्रतिभाग किए जाने कार्यक्रम निरस्त हो गया था। लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा लोगों को अपने-अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को पूर्व की ही भांति संपन्न किए जाने के लिए दिशा निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
गुरुवार को उप मुख्यमंत्री ने जनता चौपाल के बारे में बात की थी और बताया था कि गांव में हर शुक्रवार को जनता चौपाल लगाई जाएगी। जनता चौपाल का मकसद गांव की समस्या का गांव में ही समाधान तलाशना है। शुक्रवार को वाराणसी के तीन गांवों में जनता चौपाल लगाकर गांव की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह अभियान प्रदेश की हर ग्राम सभाओं तक पहुंचने तक जारी रहेगा। फीडबैक लेकर अगले शुक्रवार को पीएम से निवेदन करेंगे कि वे ऑनलाइन चौपाल में शामिल हों।
विज्ञापन