{"_id":"62a083747f47160aac64e421","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-in-varanasi-said-akhilesh-yadav-is-looking-for-future-politics","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Politics: वाराणसी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- भविष्य की राजनीति तलाश रहे अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: वाराणसी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- भविष्य की राजनीति तलाश रहे अखिलेश यादव
Wed, 08 Jun 2022 04:39 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 08 Jun 2022 04:39 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में मीडिया से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव भविष्य की राजनीति तलाश रहे हैं। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभी सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।
विज्ञापन
वाराणसी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को वाराणसी पहुंचे। रोहनिया स्थित भाजपा काशी क्षेत्र के कार्यालय में आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा। वहीं आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट जीतने की बात कही।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के निलंबन को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के दिए गए बयान पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव केवल वोट की राजनीति करते हैं। भाजपा नेतृत्व को जो निर्णय लेना था वह ले चुका है। भाजपा एक राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार चुनाव जीत रही है।
विज्ञापन
बैखलाए और घबराए हुए हैं अखिलेश
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लगातार हार से अखिलेश यादव बैखलाए और घबराए हुए हैं। वो भविष्य की राजनीति तलाश रहे हैं लेकिन उनको 25 साल तक कामयाबी नहीं मिलेगी। आजमगढ़ और रामपुर लोसकभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।
विज्ञापन
प्रदेश की शांति भंग करने वालों को चेतावनी
केशव प्रसाद मौर्य ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जो कानून को अपने हाथ में लेगा और प्रदेश की शांति भंग करने की कोशिश करेगा उससे कानून सख्ती से निपटेगा। कानपुर घटना के बाद शहरे काजी हाजी अब्दुल के बयान के बारे में पूछने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हर किसी के बयानों पर सरकार की प्रतिक्रिया की जरूरत नहीं होती।
समीक्षा बैठक स्थगित
ज्ञानवापी में सर्वे का आदेश देने वाले जज को धमकी मामले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि धमकी की बात होगी तो सुरक्षा की चिंता की जाएगी। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सर्किट हाउस में ग्राम विकास एवं सम्रग ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होना था। बैठक स्थगित कर दी गई।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सर्किट हाउस में ग्राम विकास एवं सम्रग ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होना था। बैठक स्थगित कर दी गई।