डिप्टी सीएम ने कसा तंज: पाकिस्तान की भाषा बोलती है कांग्रेस, समाजवादी पार्टी पर कहा- वह समाप्तिवादी की ओर है
काशी दौरे पर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने बुधवार को सपा व कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने महाकुंभ को ऐतिहासिक बताते हुए एक घटना का भी जिक्र किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को काशी पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता पाकिस्तान नेताओं और उन्हीं की सेना की भाषा बोलते हैं। कांग्रेस को चाहिए कि भारत का चश्मा लगाएं। समाजवादी पार्टी पर कहा कि वह समाप्तिवादी की ओर है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर कहा कि उनकी बयानवीरता का कोई जवाब नहीं है। वह खुद तो सदन आ नहीं सकते हैं, ऐसे में अपने नेता राहुल गांधी को अपने सवाल बता दें। हम सदन में जवाब दे देंगे।
महाकुंभ में हुई मौतों पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि महाकुंभ ऐतिहासिक हुआ था। उसी दौरान एक दुखद घटना हुई थी, जिसका हमें खेद है, हमेशा रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उस पर गहरा दुख व्यक्त कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें; ये है कलयुग का श्रवण कुमार!: 90 साल की बुजुर्ग मां को कंधे पर बैठाकर बिहार से काशी पहुंचा, बाबा का कराया दर्शन
अब हम हथियारों का निर्यात कर रहे
सरकार रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान ऑपरेशन गंगा, अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के समय ऑपरेशन देवी शक्ति और कोविड में वंदे भारत मिशन के जरिये मोदी सरकार करोड़ों भारतीयों को विदेशों से सुरक्षित लेकर आई। एक समय था जब देश के 96 जिले नक्सलवाद की चपेट में थे, सुरक्षा बलों की सशक्त कार्रवाई के कारण अब नक्सल प्रभावित जिले घटकर गिनती के रह गए हैं। नक्सल घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आ गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.