{"_id":"5b1b86bc4f1c1ba56e8b700f","slug":"deputy-cm-dinesh-sharma-worship-in-kashi-vishwanath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेकर डिप्टी सीएम ने शुरू किया विशेष संपर्क अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेकर डिप्टी सीएम ने शुरू किया विशेष संपर्क अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के चार साल की उपलब्धियों को बताने के लिए भाजपा के विशेष संपर्क अभियान की शुरुआत उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को यहां बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेकर की।
बाबा दरबार में उन्होंने सविधि पूजन-अर्चन किया और फिर छोटी गैबी स्थित पद्म भूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र के घर पहुंचे। चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया और उन्हें साफ नीयत और सही विकास पुस्तक भेंट की।
लोकसभा चुनाव में पीएम के प्रस्तावक रहे पंडित छन्नूलाल मिश्र ने इस मौके पर उन्हें काशी पर लिखा पारंपरिक गीत ‘काशी नगरी क महिमा अपार है शिव क दरबार है न’ सुनाया। डिप्टी सीएम ने उनसे शहर की जनसुविधाओं और विकास कार्यों पर भी बात की।
विज्ञापन
पंडित छन्नूलाल मिश्र ने मोदी सरकार के कार्यों की सराहना की। बताया कि यहां सफाई, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं काफी दुरुस्त हुई हैं। यहां से डिप्टी सीएम शिवपुरवा सिगरा स्थित व्यापारी अनिल बिंद के घर गए।
उनसे व्यापारियों को सरकार की ओर से दी जा रहीं सुविधाओं पर चर्चा की। फिर अशोक विहार पहड़िया स्थित बेटी बचाओ अभियान की सक्रिय सदस्य डॉ. शिप्रा धर के घर पहुंचे। उनसे बेटी बचाओ अभियान पर चर्चा की और पुस्तक भेंट की। इस दौरान संयोजक भाजपा नेता नवीन कपूर और मनीष कपूर मौजूद रहे।