फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM dinesh sharma worship in kashi vishwanath temple

बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेकर डिप्टी सीएम ने शुरू किया विशेष संपर्क अभियान

Sun, 10 Jun 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 10 Jun 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM dinesh sharma worship in kashi vishwanath temple
उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मोदी सरकार के चार साल की उपलब्धियों को बताने के लिए भाजपा के विशेष संपर्क अभियान की शुरुआत उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को यहां बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेकर की।
विज्ञापन


बाबा दरबार में उन्होंने सविधि पूजन-अर्चन किया और फिर छोटी गैबी स्थित पद्म भूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र के घर पहुंचे। चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया और उन्हें साफ नीयत और सही विकास पुस्तक भेंट की।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में पीएम के प्रस्तावक रहे पंडित छन्नूलाल मिश्र ने इस मौके पर उन्हें काशी पर लिखा पारंपरिक गीत ‘काशी नगरी क महिमा अपार है शिव क दरबार है न’ सुनाया। डिप्टी सीएम ने उनसे शहर की जनसुविधाओं और विकास कार्यों पर भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित छन्नूलाल मिश्र ने मोदी सरकार के कार्यों की सराहना की। बताया कि यहां सफाई, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं काफी दुरुस्त हुई हैं। यहां से डिप्टी सीएम शिवपुरवा सिगरा स्थित व्यापारी अनिल बिंद के घर गए।


उनसे व्यापारियों को सरकार की ओर से दी जा रहीं सुविधाओं पर चर्चा की। फिर अशोक विहार पहड़िया स्थित बेटी बचाओ अभियान की सक्रिय सदस्य डॉ. शिप्रा धर के घर पहुंचे। उनसे बेटी बचाओ अभियान पर चर्चा की और पुस्तक भेंट की। इस दौरान संयोजक भाजपा नेता नवीन कपूर और मनीष कपूर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed