डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले: स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के लिए प्रयास जारी, परेशानी हो तो सोशल मीडिया से करें शिकायत
अमर उजाला की ओर से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी अगर किसी को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं तो वह सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत कर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला के 75वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में गुरुवार शाम रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में काशी विभूषण सम्मान और कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके बाद भी अगर किसी को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं तो वह सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत कर सकता है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता पर मरीज एवं उनके तीमारदारों की समस्या का निस्तारण है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ की नगरी अब प्रधानमंत्री की काशी के रूप में पहचानी जा रही है।
सामाजिक मुद्दों पर अमर उजाला का काम सराहनीय
प्रधानमंत्री काशी का मान, सम्मान देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बढ़ा रहे हैं। आगे कहा कि सामाजिक मुद्दों पर अमर उजाला का काम सराहनीय है। अमर उजाला सिर्फ समाचारपत्र ही नहीं है यह समाज के सरोकारों से भी जुड़ा रहता है। हम लोग आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, लेकिन हिंदी भाषा के लिए अमर उजाला ने जो कार्य किया है वह वास्तव में उल्लेखनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर बनारस में बहुत कुछ बदल गया है। शहर अब स्मार्ट हो रहा है। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।
काशी की विभूतियों को डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित
अमर उजाला के 75वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में गुरुवार को काशी की विभूतियों को श्री काशी विभूषण सम्मान प्रदान किया गया। अपने-अपने क्षेत्र में शीर्ष पर स्थापित यह विभूतियां समाज को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक ने यह सम्मान दिया।
इनका हुआ सम्मान
पद्मश्री प्रो. राजेश्वर आचार्य, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, पद्मश्री डॉ. सोमा घोष, पद्मश्री डॉ. सरोज चूड़ामणि, पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह, पद्मश्री डॉ. रजनीकांत, जीआई विशेषज्ञ, रामगोपाल सिंह, संस्थापक, एसएसबी समूह, एसके अग्रवाल, डायरेक्टर, कैटजी कोचिंग, अब्दुल्ला अंसारी, संस्थापक, हनीफा सिल्क प्राइवेट लिमिटेड, डॉ. आरके ओझा, आरके नेत्रालय, चंद्रकांता तलवार, डायरेक्टर आईपी एवं पामा ग्रुप आफ कंपनीज, कबीर किया मोटर्स, डॉ. सुनील कुमार गौतम, संस्थापक, जीवक हास्पिटल, ओंकारनाथ माहेश्वरी, चेयरपर्सन, आरएल मसाले, आरके चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, अमित मौर्या, वाइस चेयरमैन अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेकभनोलॉजी एंड मैनेजमेंट, एसके अग्रवाल, डायरेक्टर कैटजी