डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले: जनसुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अफसर निभाएं जिम्मेदारी
उपमुख्यमंत्री और वाराणसी मंडल के प्रभारी बृजेश पाठक ने जनसुविधाओं पर लापरवाही की शिकायतों पर अफसरों की जमकर क्लास लगाई। चेतावनी दी कि अफसर अगर जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री व वाराणसी मंडल के प्रभारी ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। जनसुविधाओं पर लापरवाही की शिकायतों पर अफसरों की जमकर क्लास लगाई। चेतावनी दी कि अफसर अगर जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बिजली कटौती पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि इसे तत्काल सुधार लें। शहरों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
मंडल प्रभारी के रुप में पहली बार वाराणसी दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री ने नलकूप विभाग की समीक्षा के दौरान सभी 57 नलकूपों का संचालन सुचारू रूप से होने की जानकारी पर उन्होंने क्षेत्रीय ग्राम प्रधान से मोबाइल पर वार्ता कर संचालन के संबंध में फिजिकल वेरिफिकेशन किया।
जहरीली शराब की ना हो कोई घटना
निर्देश दिए कि कोई भी नलकूप किसी भी दशा में बंद न रहने पाए और यदि खराब होने की सूचना मिले तो उसकी मरम्मत एक दिन के अंदर हर हाल में सुनिश्चित करेेें। उन्होंने संभावित बाढ़ से बचाव की तैयारियों एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के संबंध में जानकारी की। आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि जहरीली शराब की कोई भी घटना नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने कमिश्नर दीपक अग्रवाल को भी नजर रखने को कहा।
पीडब्ल्यूडी के अभियंता से सड़कों की गड्ढा मुक्ति के प्रगति के संबंध में बताया कि 227 सड़कें चिन्हित हैं, इन्हें 15 जून तक पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने नगर की सड़कों को दुरुस्त कराए जाने हेतु नगर आयुक्त को निर्देशित किया। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों के संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से जानकारी दिए जाने के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी निराश्रित गोवंश सड़कों पर दिखना नहीं चाहिए।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सालय में डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता के साथ-साथ मरीजों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए। अस्पताल में कोई भी जांच की मशीन खराब न हो। पर्याप्त सफाई के साथ-साथ तीमारदारों के लिए पेयजल की व्यवस्था की जाए। गेहूं क्रय केंद्र के बारे में जानकारी ली। बैठक में मंत्री बलदेव सिंह औलख, अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम मौर्या, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक त्रिभुवन राम, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जनता के हित में कार्य करना ही हम सबका उद्देश्य
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान ही संगठन और सरकार की पूंजी है। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने गर्मी में कचहरी में पीने के पानी की हो रही परेशानी बताई। इस पर उपमुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल से फोन पर बात की और कचहरी परिसर में अविलंब वाटर कूलर लगवाने का आग्रह किया। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने मोमेंटो देकर उपमुख्यमंत्री एवं राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख का सम्मान किया।
गोशाला निरीक्षण के बाद लगाई चौपाल
उपमुख्यमंत्री ने चोलापुर ब्लॉक के ग्राम सभाओं में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उसका सही ढंग से क्रियान्वयन की जानकारी ली। जिला अधिकारी कौशल राज शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी के साथ चोलापुर ब्लॉक के लालमन कोट मंगोलेपुर पहुंचे। गांव में चौपाल में किसानों ने कहा कि पीएम सम्मान निधि का पैसा नहीं आता है और बिजली का बिल ज्यादा आता है। इस पर निर्देश दिया कि किसी तरह की शिकायत पर तत्काल समाधान का निर्देश दिया।