फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM Brajesh Pathak gave statement on Sanatan culture in varanasi

काशी में बोले डिप्टी सीएम: अच्छे काम पर हमारी आत्मा परमात्मा में विलीन हो जाएगी, उनकों 72 हूरें मिलेंगी

Sun, 01 Dec 2024 04:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 01 Dec 2024 04:59 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारे यहां बच्चा जब चलना सीखता है तो उसे अच्छी सीख दी जाती है। उसे बताया जाता है कि यदि पैर के नीचे चींटी आ जाए तो राम-राम बोलो। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak gave statement on Sanatan culture in varanasi
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम कोई अच्छा काम करेंगे तो हमारी आत्मा परमात्मा में विलीन हो जाएगी। वह अच्छा काम करेंगे और ऊपर जाएंगे तो हूरें मिलेंगी। यह क्या बात हुई? हमारी संस्कृति से जुड़कर देखो और हमारे पदचिन्हों पर चलकर देखो। उपमुख्यमंत्री शनिवार को काशी आए। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की और कहा कि हमारे यहां बच्चा जब चलना सीखता है तो उसे अच्छी सीख दी जाती है। उसे बताया जाता है कि यदि पैर के नीचे चींटी आ जाए तो राम-राम बोलो। दूसरी तरफ ऐसी विचारधारा के लोग हैं, जिनके बच्चे तीन से छह महीने के होते हैं, तभी से खून खच्चर शुरू हो जाता है। अंतर बिल्कुल साफ है।

विज्ञापन


सपा प्रमुख पर साधा निशाना, बोले- संभल की घटना की जिम्मेदारी लें
उपमुख्यमंत्री ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि संभल में हुई हिंसक घटना की जिम्मेदारी सपा प्रमुख को लेनी चाहिए। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जगह सपा प्रमुख उनके कृत्यों को छुपाने के लिए तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। यह ठीक नहीं है। इसकी निंदा की जानी चाहिए। संभल की घटना में भी सपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। सपा में अपराधियों को संरक्षण मिलता है। उनका स्वागत किया जाता है। अब देश-प्रदेश की जनता सपा को जान गई है।

विज्ञापन

जाति, क्षेत्र की बात करने वाले फूट डालकर वोट लेना चाहते हैं

यदि हम सभी लोग एकजुट हो जाएं तो हमारे देश को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। जो लोग हमारे बीच जाति, क्षेत्र की बात कर रहे हैं, वह सिर्फ फूट डालकर वोट लेना चाहते हैं। सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उनका देश के विकास, लोगों के उत्थान से कोई मतलब नहीं है। इस मौके पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु'''', एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, सुरेश सिंह, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, गौरव राठी, शैलेंद्र किशोर, अशोक राय समेत अन्य मौजूद रहे।

लोहिया के लोग अब नहीं रहे, सिर्फ सैफई के लोग बचे
उपमुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कि अब लोहिया के लोग यहां नहीं रहे, केवल सैफई के लोग बचे हैं। लोकसभा के चुनाव में टिकट तो सैफई के लोग ले गए दूसरे यादव लोग भी नहीं थे। आज जो लोग संविधान की प्रति लेकर घूम रहे हैं, खुद उन्होंने संविधान की हत्या करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed