फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Depressed mother take poison with three children in ghazipur

मां ने अपने तीन कलेजे के टुकड़ों के साथ खाया जहर, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 15 Jul 2019 09:41 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 15 Jul 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
Depressed mother take poison with three children in ghazipur
महिला के इलाज करने के दौरान की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर मोहल्ला में सोमवार की सुबह मां ने पहले खुद फिर तीन मासूम बच्चों को जहरीला पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग मां और तीनों बच्चों को जिला अस्पताल ले गए, जहां मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटना की वजह सास-बहू के बीच विवाह बताया जा रहा है। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर प्रकरण की जांच में जुट गई है। लोदीपुर मुहल्ला निवासी अब्दुल हक नगर पालिका परिषद में आउट सोर्सिंग के माध्यम से हैंडपंप मिस्त्री के पद पर कार्य करता है।
विज्ञापन


सोमवार को उसकी पत्नी नासरीन(35) घर पर सास-ससुर और बच्चों के साथ थी। किसी बात को लेकर नासरीन ने सुबह करीब नौ बजे पहले खुद और बाद में अपने पुत्र अनसा(5), पुत्री कासिफ(2) और नौ माह की पुत्री अलीफा को विषाक्त पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बच्चों की हालत बिगड़ने पर सास-ससुर ने आवाज देकर पड़ोस के लोगों को बुलाया। उनकी मदद से सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। डॉ रुद्रकांत सिंह ने सभी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहां पहले नासरीन उसके बाद दो वर्षीय बेटी कासिफ की मौत हो गई, जबकि अनसा और अलीफा का उपचार चल रहा है। अलीफा की हालत गंभीर बताई गई। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी जमानिया कुलभूषण ओझा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

पूछताछ में यह पता चला है कि सास के साथ नासरीन की कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने धान में छिड़कने वाला कीटनाशक स्वयं और अपने तीन बच्चों को पिला दिया। मामले की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। घटना के लिए जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed