फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deployment of seven days ago, not yet received by the Finance Officer

सात दिन पहले तैनाती, अब तक नहीं आए वित्तअधिकारी

Sat, 24 Jun 2017 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 24 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
 Deployment of seven days ago, not yet received by the Finance Officer
sampurnanand university - फोटो : अमर उजाला
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नए वित्तअधिकारी की तैनाती का आदेश सात दिन पहले ही शासन से जारी हो चुका है लेकिन अब तक वह विश्वविद्यालय आकर कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से वित्तअधिकारी सुरेश चंद्र उपाध्याय को कार्यमुक्त भी कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो कुलपति की मांग पर अन्य खाली पदों पर शासन की ओर से जल्द ही तैनाती कर दी जाएगी लेकिन इस बीच नये वित्तअधिकारी के न आने को लेकर जो चर्चाएं हो रही है वह यह कि अधिकारियों के साथ आए दिन नोंकझोंक को मुख्य वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय में कुलपति-कुलसचिव को छोड़कर वित्तअधिकारी, परीक्षा नियंत्रक, दो उपकुलसचिव, दो सहायक कुलसचिव और एक लेखाधिकारी का पद लंबे समय से खाली चल रहा है। कई बार शासन को पत्र लिखने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कुलपति ने लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस बीच नये वित्तअधिकारी के रुप में लखनऊ विश्वविद्यालय में तैनात सुरेश उपाध्याय की तैनाती वित्तअधिकारी के रुप में करीब सप्ताह भर पहले हुई है, वह कार्यमुक्त भी हो चुके हैं लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय नहीं आए। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। कुछ लोग इसके पीछे अधिकारियों के साथ आए दिन होने वाली घटनाओं की चर्चा कर रहे हैं। उधर कुलसचिव के भी जल्द ट्रांसफर की चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed