फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Department of Commercial Tax raid in varanasi at three saree shop

बनारस में एक ही परिवार के साड़ी के तीन प्रतिष्ठानों पर वाणिज्य कर का छापा

Fri, 04 May 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 04 May 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
Department of Commercial Tax raid in varanasi at three saree shop
प्राथमिक तौर पर पकड़ी गई तीन करोड़ रुपये की कर चोरी
वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने वाराणसी के लोहता स्थित एक ही परिवार के तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की। लगभग चार घंटे तक चली जांच की कार्रवाई में प्राथमिक तौर पर लगभग तीन करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला सामने आया।
विज्ञापन


इसमें 15.30 लाख का जुर्माना मौके पर जमा कराया गया। अभिलेखों की विस्तृत जांच के बाद वास्तविक कर चोरी तथा कर निर्धारण की कार्रवाई की जाएगी।एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर केके वर्मा ने बताया कि लोहता वाराणसी में तीन सगे भाइयों बुधीराम मौर्या, सुधीराम मौर्या तथा अभिराम मौर्या ने अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम से साड़ी के कारोबार के लिये कुल नौ फर्मों का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन


नियमित रूप से कर नहीं जमा किया जा रहा था। अत: ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्यकर एसएन पांडेय को जांच टीम गठित करने व जांच कराने का निर्देश दिया गया। जांच के लिए आनंद कुमार राय तथा परमानंद डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्च में तीन जांच टीमें गठित कर तीनों परिसर में दोपहर दो बजे से एक साथ जांच की कार्रवाई शुरू की गई जो शाम को लगभग छह बजे समाप्त हुई। जांच के दौरान व्यापारी द्वारा अभिलेखों से स्टॉक का मिलान नहीं कराया जा सका। अत: मौके पर टीम ने 15.30 लाख जुर्माना जमा कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed