फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue patients will be admitted in the cardiac ward of the Divisional Hospital

मंडलीय अस्पताल के कार्डियक वार्ड में भर्ती होंगे डेंगू के मरीज

Tue, 14 Sep 2021 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Dengue patients will be admitted in the cardiac ward of the Divisional Hospital
जिले में वायरल फीवर और डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में नए-नए वार्ड भी बनाए जा रहे हैं। मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में बने डेंगू वार्ड के भरने के बाद अब कार्डियक वार्ड को डेंगू वार्ड बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर यहीं पर मरीज भर्ती किए जाएंगे। इधर, सोमवार को जिले में डेंगू के तीन संदिग्ध मरीज मिले, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 1461 हो गई। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। सोमवार को सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने दीनदयाल अस्पताल पहुंचकर मरीजों के जांच, इलाज की जानकारी ली। इस समय सरकारी-निजी अस्पतालों में कुल 138 मरीजों का इलाज चल रहा है। उधर, बीएचयू में भी डेंगू और वायरल फीवर के कुल 22 मरीज और मंडलीय अस्पताल में 13, शास्त्री अस्पताल रामनगर में एक मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा 14 निजी अस्पतालों में भी मरीज हैं। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि कुल 232 घरों में सर्च अभियान चलाया गया। पांच घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed