फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue, malaria and swine flu increased Health department on alert sample investigation started in bhu

डेंगू, मलेरिया के साथ स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा: अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, बीएचयू में सैंपल की जांच शुरू

Tue, 01 Nov 2022 10:18 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 01 Nov 2022 10:18 AM IST
सार

बरसात के मौसम के बाद जैसे ही ठंड का मौसम शुरू हुआ, एक-एक कर बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है। अब तक जिले में जहां 230 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं, वहीं 67 मरीज मलेरिया के भी हैं। हालांकि ये वो आंकड़े हैं, जो कि सरकारी रिकार्ड में दर्ज हो रहे हैं, बहुत से ऐसे मरीज भी हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी  नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
Dengue, malaria and swine flu increased Health department on alert sample investigation started in bhu
स्वाइन फ्लू के लक्षण - फोटो : amar ujala

विस्तार

 डेंगू, मलेरिया के साथ ही अब स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इधर आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के वीडीआरएल लैब में स्वाइन फ्लू के सैंपल की जांच भी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन

बरसात के मौसम के बाद जैसे ही ठंड का मौसम शुरू हुआ, एक-एक कर बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है। अब तक जिले में जहां 230 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं, वहीं 67 मरीज मलेरिया के भी हैं। हालांकि ये वो आंकड़े हैं, जो कि सरकारी रिकार्ड में दर्ज हो रहे हैं, बहुत से ऐसे मरीज भी हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी  नहीं दी जा रही है। इसको लेकर कई बार सीएमओ की ओर से जांच केंद्रों से जुड़े लोगों को चेतावनी भी जारी की जा चुकी है। इस बीच स्वाइन फ्लू की पूर्वांचल में दस्तक के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि आईएमएस बीएचयू में स्वाइन फ्लू के सैंपल की जांच की सुविधा है। फिलहाल अभी कोई मरीज तो जिले में नहीं मिला है लेकिन जिस तरह से अन्य जिले में मरीज मिलने लगे हैं, उससे बचाव के लिए जागरूकता की मुहिम चलाई जाएगी। अस्पताल में भी लोगों को इससे बचाव की जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन

Dengue, malaria and swine flu increased Health department on alert sample investigation started in bhu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बीएचयू में आसपास के जिलों के जांच की भी जिम्मेदारी
आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से जुड़े डॉ. गोपाल नाथ ने बताया कि डेंगू, मलेरिया के साथ ही वीडीआरएल लैब में स्वाइन फ्लू जांच की सुविधा है। यहां गाजीपुर, चंदौली, भदोही, जौनपुर आदि जिलों से सैंपल भी जांच के लिए आते हैं। संबंधित जिले के अधिकारियों को रिपोर्ट से अवगत कराया जाता है।

Dengue, malaria and swine flu increased Health department on alert sample investigation started in bhu
दिल्ली में डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock
स्वाइन फ्लू के लक्षण 
शरीर में दर्द
ठंड लगना, खांसी, सिरदर्द  
तेज बुखार, थकान, उल्टी-दस्त

बचाव के उपाय
साबुन से नियमित हाथ धोते रहना
पूरी नींद लेना। 
नियमित व्यायाम करना
संतुलित आहार का सेवन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed