फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demotion of JE posted in Prayagraj action on negligence in stopping electricity theft

UP News: प्रयागराज में तैनात जेई का डिमोशन, बनाया गया तकनीशियन, बिजली चोरी रोकने में लापरवाही पर कार्रवाई

Fri, 21 Oct 2022 10:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Oct 2022 10:54 PM IST
सार

बिजली चोरी रोकने में लापरवाही और राजस्व की हानि पहुंचाने के मामले में  प्रयागराज के फाफामऊ में जूनियर इंजीनियर पद पर कार्यरत नीरज गुप्ता पर गाज गिर गई। उनका डिमोशन कर दिया गया। 

विज्ञापन
Demotion of JE posted in Prayagraj action on negligence in stopping electricity theft
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक ने प्रयागराज के फाफामऊ में तैनात जेई को पदावनति (डीमोट) कर दिया है। बिजली चोरी रोकने में लापरवाही और राजस्व की हानि पहुंचाने के मामले में जूनियर इंजीनियर नीरज गुप्ता को तकनीशियन पद पर डिमोट कर दिया है। इसके अलावा उनकी सभी सेवा को तकनीशियन के रूप में दर्ज कर दी गई है।

विज्ञापन


दरअसल, नीरज गुप्ता पर आरोप है कि 22 दिसंबर 2022 को ग्रेटर नोएडा के दनकौर उपकेंद्र पर तैनाती के दौरान उन्होंने बिजली चोरी रोकने में लापरवाही बरती। इस बात का खुलासा विभाग की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए जांच अभियान के दौरान हुआ।
विज्ञापन


दो साल पहले जांच अभियान में पकड़ी गई थी बिजली चोरी
विभाग के एसडीओ ने 14 जनवरी और आठ अगस्त 2020 की दनकौर उपक्रेंद से संबंधित क्षेत्र में जांच अभियान में पोल से सीधी बिजली चोरी पकड़ी थी। इसके बाद मामले में जांच समिति गठित की गई थी। जांच में बिजली चोरी रोकने में लापरवाही, संवादहीनता के अलावा विभाग को राजस्व की हानि पहुंचाने और विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप जांच समिति ने सही पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जांच समिति ने दोषी पाए जाने पर जूनियर इंजीनियर नीरज कुमार गुप्ता पुत्र बिहारीलाल गुप्ता निवासी बुलंदशहर पर कार्रवाई की संस्तुति की थी। चोरी का यह मामला तब हुआ था, जब नीरज गुप्ता नोएडा में अवर अभियंता पद पर तैनात थे। फिलहाल वह प्रयागराज के फाफामऊ में जूनियर इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं। 

जेई का निलंबन वापस लेने की मांग

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक शंभू कुमार से विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने मुलाकात की। शुक्रवार को भिखारीपुर स्थित कार्यालय में इस दौरान पदाधिकारियों ने जेई का निलंबन वापस लेने की मांग की। साथ ही मामले में अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी को दोषी बताते हुए उन्हें निलंबित किए जाने की मांग की। चेताया कि निलंबन वापस नहीं हुआ तो वे प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
पढ़ें: छत्तीसगढ़ में हत्या कर आभूषण लूटने वाले चार बदमाश बनारस में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed