फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demonstration of advocates on the abolition of four posts of Vice President

उपाध्यक्ष के चार पदों को समाप्त करने पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of advocates on the abolition of four posts of Vice President
दी सेंट्रल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी द्वारा उपाध्यक्ष पद के चार पदों को समाप्त किए जाने का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को सेंट्रल बार भवन गेट स्थित गांधी प्रतिमा के पास विभिन्न मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पूर्व महामंत्री सेंट्रल बार अवधेश कुमार सिंह भूख हड़ताल पर बैठ गए। इनके समर्थन में कई अधिवक्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

अधिवक्ता अवधेश सिंह ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। 2022 के सेंट्रल बार के चुनाव के ठीक पहले उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम के दो पद और उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के दो पदों को समाप्त कर दिया गया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि सेंट्रल बार के वर्तमान पदाधिकरियों ने अवैध तरीके से बार के गेट पर बनी सीढ़ी और दुकान को तोड़ दिया व रास्ते के ऊपर अवैध तरीके से निर्माण कराया। मांग है कि जो इसे बनवाया जाए और जो पद समाप्त किया गया उसे वापस लिया जाए।
विज्ञापन

धरना में बार कौंसिल सदस्य अरुण त्रिपाठी, अंशुमान दुबे, संजय सिंह दाढ़ी, अशोक सिंह प्रिंस, मानबहादुर सिंह, इंद्रदेव मिश्र, घनश्याम सिंह भेलखां, विजय विकाश श्रीवास्तव, मुकेश विश्वकर्मा, दीपक मिश्र, मान बहादुर सिंह, योगेश सिंह, अमरीश सिंह, पीएन सिंह गौतम सिंह, देवेंद्र परमार, कांता नाथ कुशवाहा, रामजी यादव, नृपेंद्र सिंह अधिवक्ता शामिल रहे। सेंट्रल बार अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहा कि कार्यकारिणी द्वारा पारित प्रस्ताव यूपी बार कौंसिल को भेजा गया, जैसा आदेश आएगा उस अनुरूप कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed