{"_id":"638478550cc9743c7f5f615b","slug":"demonstration-of-advocates-in-court-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कचहरी में कुर्सी, मेज टूटने से नाराज अधिवक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कचहरी में कुर्सी, मेज टूटने से नाराज अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Mon, 28 Nov 2022 02:29 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 28 Nov 2022 02:29 PM IST
सार
जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने जमीन पर बस्ता रखकर काम कर रहे हैं। वहीं सेंट्रल बार के महामंत्री बोले-अतिक्रमण की शिकायत कुछ अधिवक्ताओं ने की थी।
विज्ञापन
कचहरी में कुर्सी, मेज टूटने से नाराज अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कचहरी में सोमवार को कुर्सी, मेज टूटने से नाराज अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता विरोध स्वरूप जमीन पर ही अपना कचहरी का बस्ता रखकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
कचहरी में जिला पंचायत के सामने कुछ अधिवक्ताओं ने अपनी चौकी डाल रखी थी। वहां कुर्सी, मेज भी रखा था। हर दिन की तरह सोमवार सुबह जब अधिवक्ता पहुंचे तो देखा कि चौकी के साथ ही उनका कुर्सी,मेज सब तोड़ दिया गया था। जब कहीं से इसकी सही जानकारी नही मिली तो अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना क्यों और किसने इसको अंजाम दिया यह तो नही पता चल पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि चौकी रखने को लेकर भी कुछ अधिवक्ताओं,जिला प्रशासन में नोकझोंक हुई थी। फिलहाल अधिवक्ता शांतिपूर्ण तरीके से जमीन पर ही बैठकर अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामन्त्री अश्वनी रॉय ने कहा सेंट्रल बार भवन और जिला पंचायत के सामने कुछ लोग अवैधानिक तरीके से सड़क पर ही चौकी, कुर्सी रख दिये थे। कुछ वकीलो ने इसकी शिकायत बार से की थी। कार्यकारिणी ने भी इसे अवैध अतिक्रमण कहा था। इसके बाद इसकी शिकायत बार ने और जिला पंचायत ने भी जिला प्रशाशन से की थी। उसी क्रम में प्रशासन ने इसे हटा दिया। बार का इस घटना से कोई लेना देना नही है।
विज्ञापन