फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demonstration held in Varanasi for Himangi Kinnar

हिमांगी किन्नर बाए-बाए... : वाराणसी में लगे नारे, कहा- डॉ. लक्ष्मी नारायण हैं किन्नर महामंडलेश्वर, DM को पत्र

Thu, 18 Apr 2024 12:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 12:18 PM IST
सार

Varanasi News: किन्नर समुदाय के लोगों ने हिमांगी को वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव न लड़ने की बात कही है। इसको लेकर उन लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Demonstration held in Varanasi for Himangi Kinnar
धरना-प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर पूर्व में घोषित प्रत्याशी हेमांगी सखी के खिलाफ किन्नर समाज में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को किन्नर समाज ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हेमांगी सखी की जांच कराने की मांग की। किन्नर समुदाय का कहना था कि डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी किन्नर महामंडलेश्वर हैं, हेमांगी सखी नहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने पहुंची किन्नर समाज की अध्यक्ष सलमा किन्नर ने कहा कि पिछले दिनों बनारस आई हेमांगी सखी ने शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की। इससे किन्नर समाज में नाराजगी है। वह अपने आपको महामंडलेश्वर बताती हैं, लेकिन आचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी किन्नर अखाड़ा की प्रथम महामंडलेश्वर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोही किन्नर ने बताया कि वह जनता को धोखा देने का काम कर रही हैं। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किन्नर के लिए वाराणसी में कोई कार्य नहीं किया गया है, जबकि हकीकत है कि किन्नरों के लिए टॉयलेट के साथ-साथ विद्यापीठ में किन्नर सेल की स्थापना की गई है, वहां पर किन्नर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस दौरान पवित्रा, रागिनी, माही, संजू, वैशाली मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed