फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demolition of dilapidated building will start again from today

जर्जर भवन गिराने की कार्रवाई आज से फिर होगी शुरू

Mon, 28 Jun 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Demolition of dilapidated building will start again from today
वाराणसी। जर्जर भवनों को ढहाने की कार्रवाई एक बार फिर से सोमवार से शुरू होगी। इसके लिए जिला प्रशासन को फोर्स मुहैया कराने के लिए पत्र भेजा गया है। वहीं, शनिवार को विश्वनाथ मंदिर के यलो जोन में जर्जर भवन गिरने के मामले में जोनल अधिकारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि भवन स्वामी को नगर निगम की ओर से गिराने का नोटिस दिया गया था। इस भवन में मकान मालिक और किरायेदार से विवाद है। किरायेदार की ओर से मरम्मत के दौरान यह भवन गिरा था। इसकी रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता सूरज पाल सिंह ने बताया कि 292 भवन स्वामियों को जर्जर भवन गिराने का नोटिस दिया गया है। कुछ भवन स्वामियों ने मरम्मत कराई है। 50 भवनों को नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम पहले ही ढहा चुकी है। 190 जर्जर भवन बचे हैं। जिनको गिराया जाना बाकी है। इस बार डीएम कौशलराज शर्मा और नगर आयुक्त गौरांग राठी की ओर से निर्देश दिया गया है कि जर्जर भवनों को गिराने का खर्च मकान मालिक से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed