ईद के बाद दालमंडी में ध्वस्तीकरण शुरू: गलियों में घुसी जेसीबी, हथाैड़े ने तोड़े चिह्नित मकान; फोर्स तैनात
Dalmandi Varanasi: प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि दालमंडी में चल रही कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नियमों के खिलाफ बने निर्माणों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। दालमंडी में चल रहा यह अभियान शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: शहर के चर्चित दालमंडी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण अभियान एक बार फिर तेज हो गया है। ईद के बाद रविवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम भारी पुलिस बल के साथ दालमंडी की संकरी गलियों में पहुंची और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से कई स्थानों पर तोड़फोड़ की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
अभियान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मौके पर करीब 50 की संख्या में अधिकारी और पुलिसकर्मी तैनात रहे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आरआरएफ (रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम भी लगातार निगरानी करती रही। पूरे क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बनी रही और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी।
ड्रोन उड़ाकर निगरानी
प्रशासन ने तकनीक का भी सहारा लिया। पूरे इलाके में ड्रोन उड़ाकर हालात पर नजर रखी गई, ताकि भीड़ या किसी संभावित विरोध की स्थिति का समय रहते आकलन किया जा सके। इसके अलावा दालमंडी क्षेत्र में जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई थी, जिससे अनावश्यक आवाजाही को रोका जा सके और अभियान में किसी तरह की बाधा न आए।
स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। कुछ लोग जहां प्रशासन की कार्रवाई को जरूरी बता रहे हैं, वहीं कई लोगों में असंतोष भी देखा गया। हालांकि, भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते किसी तरह का विरोध खुलकर सामने नहीं आ सका।
बताया जा रहा है कि यह अभियान दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि अवैध निर्माणों को हटाकर इलाके को व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे आने-जाने में लोगों को सहूलियत मिलेगी।