फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demanded dead bodies, raids demanded by killers

शव रख लगाया जाम, हत्यारों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

Wed, 05 Apr 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 05 Apr 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन

अपहरण के बाद गंगा में उतराया मिला आकाश का शव मंगलवार को रविदास गेट चौराहे पर रखकर परिवारीजनों ने सड़क जाम कर दी। वे मांग कर रहे थे कि मामले में नामजद आरोपी जौनपुर में तैनात सिपाही रामगोपाल यादव, लक्ष्मीकांत, विनोद और श्याम को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, उनकी बात मुख्यमंत्री से कराई जाए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने जब लिखित आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को मिलवाएंगे और आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे तब जाकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर हरिश्चंद्र घाट की ओर बढ़े। आकाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को न मिल पाने के कारण उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।

विज्ञापन



लंका थाना के डाफी क्षेत्र की द्वारिकापुरम कॉलोनी से 31 मार्च की शाम से अगवा इंटरमीडिएट के छात्र आकाश कुमार (17) का शव सोमवार को भीटी स्थित निर्माणाधीन टर्मिनल के समीप गंगा में उतराया मिला था। बीएचयू पोस्टमार्टम पर आकाश के परिवारीजनों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए लंका पुलिस को कसूरवार ठहराया था। आकाश के पिता सुरेंद्र चंद्र निषाद मस्कट में काम करते हैं। इसलिए सोमवार को आकाश का शव बीएचयू स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया था। मंगलवार को सुरेश के शहर पहुंचने पर आकाश का शव बीएचयू मोर्चरी से निकलवाया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिवारीजनों ने आकाश के शव को रविदास गेट के सामने के चौराहा पर रखकर जाम कर दिया। सीओ भेलूपुर राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के करीबियों से पूछताछ कर उनका पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed