{"_id":"600b24b38ebc3e327b7b7b9f","slug":"demand-to-end-recognition-of-kuntu-colleges-varanasi-news-vns5705723109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंटू के कालेजों की मान्यता खत्म करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंटू के कालेजों की मान्यता खत्म करने की मांग
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश के टॉप -10 बदमाशों में शामिल ध्रुव कुमार सिंह कुंटू के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खर्रा रस्तीपुर स्थित दो कालेजों के ध्वस्तीकरण के मद्देनजर नोटिस पहले ही चस्पा कर दिए गए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने इनकी मान्यता खत्म करने की भी संस्तुति कर दी है।
अपराधी ध्रुव कुमार सिंह कुंटू के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में पिछले साल मार्च से ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तत्कालीन जिलाधिकारी एनपी सिंह ने मार्च में ध्रुव कुमार सिंह कुंटू की साढ़े छह करोड़ की चार संपत्तियां गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जब्त कर ली थीं। इन संपत्तियों में शामिल दो शिक्षण संस्थाओं पर भी जिला प्रशासन की नजर है। इनके ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खर्रा रस्तीपुर में गिरजाशंकर स्मृति महाविद्यालय और रुद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कालेज शामिल हैं। दोनों संपत्तियों की कीमत 5.68 करोड़ है। पिछले दिनों जिला पंचायत की ओर से दोनों शिक्षण संस्थाओं पर नोटिस चस्पा किया गया था। पूछा गया था कि दोनों संस्थाओं की इमारतों का निर्माण कब कराया गया है और जिला पंचायत से इसका नक्शा पास कराया गया है या नहीं? क्योंकि जिला पंचायत के बायलॉज के अनुसार, जून 2018 से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित होने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का नक्शा पास कराना अनिवार्य है। इसी को आधार बनाकर जिला पंचायत की ओर से नोटिस जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने दोनों कालेजों की मान्यता खत्म करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने गिरजाशंकर स्मृति महाविद्यालय की मान्यता खत्म करने के लिए अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा एवं अन्य और रुद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कालेज के लिए प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा और अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा है।
दोनों ही कालेजों पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी है। नक्शे संबंधित जानकारी के लिए जिला पंचायत की ओर से नोटिस चस्पा किया गया है। वहीं, मान्यता प्रत्याहरण के लिए संस्तुति कर दी गई है। - राजेश कुमार, जिलाधिकारी