फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand for Bharat Ratna for actor Dilip Kumar

Varanasi News: अभिनेता दिलीप कुमार को भारत रत्न की मांग

Wed, 08 Jul 2026 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Demand for Bharat Ratna for actor Dilip Kumar
महान अभिनेता दिलीप कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि मंगलवार को पितरकुंडा कुंड पर मनाई गई। डर्बीशायर क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर के नेतृत्व में लोगों ने दिलीप कुमार को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मछलियों को चारा खिलाया। शकील अहमद ने बताया कि दिलीप कुमार का निधन सात जुलाई 2021 को 98 वर्ष की आयु में हुआ था। उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। उन्होंने 57 साल के कॅरिअर में 67 फिल्मों में काम किया। उनकी पहली फिल्म 1944 में ज्वार भाटा और आखिरी फिल्म 1998 में किला थी। वह भारत के पहले फिल्म कलाकार थे, जिन्हें सबसे अधिक फिल्मफेयर पुरस्कार मिले। भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया। मौके पर गुफरान अहमद, बल्ले शर्मा, मोहम्मद राजू, करीम अंसारी, इम्तियाज अहमद, इश्तियाक अंसारी, राहुल राजभर, उत्सव राजभर, जावेद हुसैन, गोपाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed