डेल्टा प्लस वैरिएंट: दूसरे राज्यों से बनारस आने वाले यात्रियों के सैंपल की होगी जीनोम सिक्वेंसिंग
पूर्वांचल में डेल्टा प्लस वैरिएंट के दो मामले मिलने के बाद वाराणसी में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में डेल्टा प्लस वैरिएंट का कोई केस अभी नहीं मिला है, लेकिन गोरखपुर, देवरिया निवासी दो मरीजों में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि के बाद शासन, प्रशासन सतर्क हो गया है। एयरपोर्ट और स्टेशन पर दिल्ली, मुंबई, गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा से आने वाले यात्रियों का सैंपल लेकर उसे आईएमएस बीएचयू में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा, जिससे नए संक्रमण से निपटने में मदद मिल सके।
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य टीमें कैंट रेलवे स्टेशन , मंडुवाडीह, सिटी स्टेशन, एयरपोर्ट और रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की रोजाना सैंपलिंग कर रही हैं। इसके लिए सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय के निर्देशन वाली टीम लोगों की जांच कर सभी की सूची तैयार कर रही है।
इसमें यात्रा कर आने वाले स्थान, नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि का ब्योरा तैयार कर सीएमओ ऑफिस भी दिया जाता है। इससे किसी यात्री की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उसके बारे में समय से जानकारी मिल सके । साथ ही अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया है। अगर कोई मरीज मिला भी तो उसके इलाज की पूरी व्यवस्था है।
नौ साल की बच्ची समेत कोरोना के सात नए मरीज
वाराणसी जिले में बृहस्पतिवार को नौ साल की एक बच्ची समेत सात नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें भी संक्रमित बच्ची समेत दो मरीजों का रिकार्ड स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल सका है। बृहस्पतिवार को मिली 5819 सैंपल की रिपोर्ट में नौ साल की संक्रमित बच्ची, 17 साल के बच्चे में कोरोना की पुष्टि हुई है।
इसके अलावा बाबतपुर एयरपोर्ट, संत अतुलानंद एकेडमी होलापुर, दरेखु, कैंसर अस्पताल में नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा होम आईसोलेशन में 12 लोग स्वस्थ हुए। अब कुल 82203 मरीजों में 81461 के डिस्चार्ज, 773 की मौत के बाद केवल 69 एक्टिव मरीज हैं। बृहस्पतिवार को 5 साल तक के 136 बच्चे, 6 से 12 साल तक 201 और 13 से 18 साल तक के 269 बच्चों का आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया।
टीका लगवाने के लिए महिलाओं में उत्साह ज्यादा