फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deleted president Chandrashekhar Acharya

आचार्य फिर अध्यक्ष चंद्रशेखर हटाए गए

Thu, 19 May 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 19 May 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
मिशन यूपी की तैयारी के बीच भाजपा ने अपने सांगठनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। सांगठनिक दृष्टि से बंटे आठ क्षेत्र को अब घटाकर छह कर दिया गया है। साथ ही कई क्षेत्रीय अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है। हालांकि काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य की कुर्सी बरकरार है जबकि काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री चंद्रशेखर को हटा दिया गया है। चंद्रशेखर अब पश्चिम क्षेत्र में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि बुंदेलखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर को काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
विज्ञापन



मालूम हो कि बुंदेलखंड को पूर्ववत कानपुर में और बरेली को पूर्ववत बृज क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है। साथ ही नए सिरे से इनके अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों की घोषणा भी कर दी गई है। अध्यक्षों की नियुक्त में अगड़ों, पिछ़ड़ों व दलित के गठजो़ड़ के सामाजिक समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है। जिससे साफ होता है कि पार्टी ने भविष्य की जरूरतों के लिहाज से काम करना शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय अध्यक्षों में एक ब्राह्मण, एक ठाकुर, एक कुर्मी, एक लोध और एक जाट का तथा एक अनुसूचित जाति का है।
विज्ञापन



लक्ष्मण आचार्य को काशी, उपेन्द्र शुक्ल को गोरखपुर, मुकुट बिहारी वर्मा को अवध व भूपेन्द्र चौधरी को पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष बनाए रखा गया है।  मानवेंद्र सिंह को कानपुर-बुंदेलखंड का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। बृज क्षेत्र के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल की जगह बीएल वर्मा को बृज क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों में शिवकुमार पाठक को गोरखपुर व ओम प्रकाश को कानपुर-बुंदेलखंड का क्षेत्र संगठन मंत्री बनाए रखा गया है। भवानी को बृज क्षेत्र का संगठन मंत्री बनाया गया है। गंगा मिशन का काम देख रहे बृज बहादुर को अवध क्षेत्र के संगठन मंत्री अशोक तिवारी के स्थान पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed