{"_id":"59b98d864f1c1bad688b46aa","slug":"deffence-minister-nirmla-sitharaman-in-varanasi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज वाराणसी आएंगी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज वाराणसी आएंगी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
nirmala sitaraman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आज वाराणसी में होंगी। प्रोटोकाल के मुताबिक वह सुबह साढ़े नौ बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। दस बजे वह बीएचयू पहुंचेंगी। यहां वह स्वतंत्रता भवन में आयोजित रक्षा कार्यक्रम में शामिल होंगी।
करीब एक घंटे तक चले कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह 11:15 बजे बीएचयू से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगी। ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) घोषित हुए वाराणसी कैंट समेत 10 छावनी बोर्डों को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ओडीएफ कैंटोनमेंट का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करेंगी।
14 सितंबर को यह कार्यक्रम बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित होगा। इसमें रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही संबंधित छावनियों के अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में वाराणसी, दानापुर, लखनऊ, मेरठ, देहरादून, लैंडूर, लैंडडाउन, रानीखेत, बरेली आदि कैंटोनमेंट शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को मजबूती प्रदान करना और बाकी कैंटोनमेंट को भी इसके लिए प्रेरित करना है। ओडीएफ होने वाले कैंटोनमेंट को प्रमाण पत्र दिए जाने से जुड़ा यह पहला कार्यक्रम है।