फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Defense Minister arrived at sister-in-law's funeral, cremation took place at Manikarnika Ghat

Varanasi News: भाभी की अंत्येष्टि में पहुंचे रक्षामंत्री, मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 19 Dec 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Defense Minister arrived at sister-in-law's funeral, cremation took place at Manikarnika Ghat
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार सुबह भाभी नयनतारा देवी (81) की शवयात्रा और अंत्येष्टि में शामिल हुए। मणिकर्णिका घाट पर साढ़े चार घंटे अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो गए। रक्षामंत्री के बड़े भाई काशीनाथ सिंह की पत्नी का रविवार को बीएचयू में इलाज के दौरान निधन हो गया था। मुखाग्नि काशीनाथ सिंह के छोटे बेटे राकेश सिंह ने दी।
विज्ञापन

रक्षामंत्री सुबह 10.50 बजे एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंचे। वहां से मणिकर्णिका घाट पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद घाट पर बने बृजपाल दास रमादेवी धर्मशाला में रुके रहे। अंतिम संस्कार होने के बाद परिवार के साथ सिंधिया घाट पहुंचे। गंगा जल अपने ऊपर छिड़ककर मां गंगा को प्रणाम किया। घाट पर काशीनाथ सिंह के बड़े बेटे अरुण सिंह, रक्षामंत्री के छोटे पुत्र नीरज सिंह, भतीजे जयप्रकाश सिंह के अलावा भांजे और रिश्तेदार मौजूद रहे। अंत्येष्टि कार्यक्रम में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा, चंदौली विधायक सुशील सिंह, एमएलसी अशोक धवन, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, सुशील सिंह, पार्षद संतोष शर्मा आदि शामिल रहे। घाट पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संसद में रख दी बात, बाहर टिप्पणी ठीक नहीं
मणिकर्णिका घाट पर पत्रकारों के सवाल पर रक्षामंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में कुछ कहना उचित नहीं है। बड़ी भाभी कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उनका निधन हो गया है। अंतिम संस्कार में आया हूं। तवांग में भारत और चीन सैनिकों के बीच हुई घटना के सवाल पर कहा कि मैंने संसद में अपनी बात रख दी है। चूंकि अभी सत्र चल रहा है। ऐसे में संसद के बाहर किसी प्रकार की टिप्पणी करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed