{"_id":"636a0901942dde6f49601eea","slug":"defence-minister-rajnath-singh-leaves-for-ghazipur-from-varanasi-lg-manoj-sinha-house-in-bhandara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajnath Singh News: गाजीपुर में LG मनोज सिन्हा के घर पहुंचे रक्षामंत्री, भंडारे में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnath Singh News: गाजीपुर में LG मनोज सिन्हा के घर पहुंचे रक्षामंत्री, भंडारे में हुए शामिल
Tue, 08 Nov 2022 02:08 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:08 PM IST
सार
गाजीपुर के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का आवास है। आज उनके आवास पर आयोजित भंडारे में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
गाजीपुर के मोहनपुरा गांव में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा इन दिनों अपने पैतृक गांव गाजीपुर के मोहनपुरा में हैं। उनके आवास पर आयोजित सप्त दिवसीय भागवत कथा के समापन के बाद आज भंडारे का आयोजन किया गया है। इसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस आयोजन में आज कई अन्य गणमान्य राजनीतिक हस्तियों के शिरकत करने की सूचना है।
विज्ञापन
मोहनपुरा गांव पहुंचने पर मनोज सिन्हा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इससे पहले मंगलवार सुबह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरे। यहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। थोड़ी देर बाद रक्षामंत्री हेलीकॉप्टर से गाजीपुर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में बने हैलीपेड पर कई भाजपा नेता रक्षामंत्री की अगवानी के लिए मौजूद थे। गाजीपुर के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का आवास है। आवास परिसर में ठाकुर जी के मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन सोमवार को हुआ।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आज भंडारे का आयोजन है जिसमें रक्षामंत्री समेत तमाम राजनीतिक दिग्गज पहुंचने वाले हैं। केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, अश्विनी चौबे, पंकज चौथरी, प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सहकारिता मंत्री जे पी एस राठौर, इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी आदि के भी आने की सूचना है।