{"_id":"682a3aa041dcc9f9210c0a02","slug":"dedication-to-religion-and-power-for-justice-are-necessary-varanasi-news-c-20-vns1056-991279-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: धर्म के लिए समर्पण और न्याय के लिए शक्ति का होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: धर्म के लिए समर्पण और न्याय के लिए शक्ति का होना जरूरी
विज्ञापन
वाराणसी। धर्म के लिए समर्पण और न्याय के लिए शक्ति का होना बहुत जरूरी है। हमारी आजीविका हमसे लूटी जा रही है, इस लूट को हमारा समाज मौन होकर देख रहा है। आजीविका को हमारे ऋषियों ने हमारी संस्कृति से जोड़ा, जो सनातन कर्म संस्कृति को मजबूत करता था। ये विचार धरोहर संरक्षण सेवा संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णा नंद पांडेय ने व्यक्त किए।
वह रविवार को संगठन की ओर से आयोजित संस्कृति संवाद यात्रा की बैठक के 34वें पड़ाव पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सभी जातियों के लिए अपना अलग व्यवसाय था। हमारे व्यवसाय पर विधर्मियों का कब्जा हो गया। परमहंस मिश्र रोशन ने कहा सनातन है तभी संविधान है। सनातन है तभी भारत है। सनातन संस्कृति ही राष्ट्र व संविधान दोनों को मजबूत करेगी। प्रसून पांडेय ने कहा कि सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए सनातन संस्कृति को जानना होगा। कुलदीप मिश्र ने कहा कि हर सनातनी को अपने संस्कृति के विस्तार के लिए एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। इस दौरान अरुण पांडेय, डाॅ. चंद्रदेव पटेल, किशन मिश्र, सत्य प्रकाश चौबे, गौतम मिश्र, शैलेश गुप्ता उपस्थित रहे।