फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Decision in the meeting of Kovid Monitoring Committee, Corona investigation is not mandatory for BHU hospitalization

राहत: बीएचयू अस्पताल में भर्ती के लिए कोरोना जांच जरूरी नहीं, कोविड मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक में फैसला ,

Wed, 16 Feb 2022 09:53 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Feb 2022 09:53 AM IST
सार

इस फैसले से दूर दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बड़ी राहत होगी। 

विज्ञापन
Decision in the meeting of Kovid Monitoring Committee, Corona investigation is not mandatory for BHU hospitalization
बीएचयू अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होने से पहले मरीजों को अब कोरोना जांच की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही सर्जरी के लिए भी आरटीपीसीआर जांच जरूरी नहीं होगी। मंगलवार को आईएमएस बीएचयू की कोविड मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक में इसका निर्णय हुआ। इस फैसले से दूर दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बड़ी राहत होगी। 

विज्ञापन


कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद से ही अस्पताल में आने वाले मरीजों के इलाज, जांच और सर्जरी में आरटीपीसीआर जांच को अनिवार्य कर दिया गया था। इसी वजह से सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक के पास कोरोना जांच काउंटर पर जांच के लिए लंबी लाइन लग रही थी।
विज्ञापन


अस्पताल के एमएस प्रो.केके गुप्ता ने बताया कि नए आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसमें ओपीडी में भी इलाज के लिए आने वालों को अब कोरोना जांच नहीं करानी होगी। बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को कमेटी में हुए निर्णयों का पालन करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के मिले 41 मरीज, अस्पताल में एक भर्ती 

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आती जा रही है। मंगलवार को केवल 41 नये मरीज मिले, इसके बाद संक्रमण दर भी एक प्रतिशत से घटकर 0.99 प्रतिशत पर आ गया। उधर नये मरीजों में एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इस समय जिले में कोविड अस्पताल में भी केवल एक ही मरीज भर्ती है। सोमवार को होम आईसोलेशन में रहने वाले 166 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया जबकि दो लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। अब कुल 13098 मरीजों में 12464 डिस्चार्ज, 13 की मौत के बाद केवल 621 एक्टिव केस हैं। इस समय 95.16 प्रतिशत तक रिकवरी रेट पहुंच गया है। इधर सोमवार को जिले में 8419 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed