फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Debris on the route of Kanwarias road sunken somewhere Problem at Ardli Bazar and Pandeypur crossing

कैसे पूरी होगी आस्था: कांवड़ियां रूट पर मलबा, धंसी सड़क; पंचक्रोशी मार्ग के अर्दली बाजार-पांडेयपुर में परेशानी

Wed, 10 Jul 2024 06:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Jul 2024 06:06 PM IST
सार

Varanasi News: बारिश के बाद वाराणसी के कई इलाकों में जलजमाव और सड़क धंसने की समस्याएं आ रही हैं। सावन भी नजदीक है। इस पवित्र माह में सड़कों की खराबी के कारण कष्ट उठाने पड़ेंगे। अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आस्था के इन मार्गों पर पर चलकर कांवरियों को दिक्कतें होंगी।

विज्ञापन
Debris on the route of Kanwarias road sunken somewhere Problem at Ardli Bazar and Pandeypur crossing
पांडेयपुर चौराहे पर गड्ढा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवरिया रूटों पर कहीं मलबा पड़ा है तो कहीं सड़क धंस गई है। सावन के महीने में जलाभिषेक करने वाले कांवरियों को इस बार भी परेशानियां झेलनी पड़ेगी। खासकर शिव मंदिर जाने वाले मार्गों को अब तक सुधारा नहीं गया है। जबकि पीडब्ल्यूडी सहित सभी विभागों को हिदायत दी गई है सावन शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करा लें। लेकिन अब तक जिम्मेदारों ने सुधि नहीं ली है।

विज्ञापन


केदारेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग पर मलबा रखा है। इस मंदिर मार्ग पर हाल ही में सीवर की लाइन डाली गई थी। इसके चलते यहां खोदाई की गई थी। काम कराने के बाद मलबा वहीं छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन


इसी प्रकार पंचक्रोशी मार्ग केगिलट बाजार केपास गड्ढा हो गया है। जिसे अब तक पीडब्ल्यूडी की ओर से नहीं बनवाया गया है। शहर के मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी के पास हैं जबकि लिंक मार्ग नगर निगम के पास है। ज्यादातर मुख्य मार्गो की हालत खराब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के अधिकांश सड़कों की हालत खराब है। इन खराब सड़कों के कारण जलभराव भी हो रहा है। गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालक असंतुलित हो रहे हैं। 

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि कांवरिया रूटों की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही सभी मार्गों को दुरुस्त करा लिया जाएगा। नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर केआस पास व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। जहां मलबा पड़ा था। उसे हटवाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। आगे पाइप डालने के बाद गड्ढों को पाटने केलिए मलबा छोड़ा गया था।

कांवड़ियों के रूट पर हटवाया गया अतिक्रमण
सावन में आने वाले कांवड़ियों की भीड़ को देख नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर मंगलवार को लहुराबीर से गिरजाघर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। 

नगर निगम के प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा और एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने लहुराबीर, चेतगंज, बेनियाबाग, नई सड़क, गिरिजाघर तक अतिक्रमण हटवाया। तिरपाल, पन्नी दुकान के सामने से खुलवाए गए। कई लोगों के सामान भी जब्त किए गए। अभियान के दौरान लगभग दो गाड़ी सामान जब्त किया गया। 

नई सड़क व बेनियाबाग को फिलहाल पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। सड़क पहले से चौड़ी दिख रही है। उधर, रथयात्रा मेला क्षेत्र को प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए दुकानदारों, वेंडरों से इसका इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई। दुकान के सामने गंदगी न करने और डस्टबिन के प्रयोग की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed