{"_id":"60cb86114af66909824dae18","slug":"death-of-tte-wife-in-varanasi-case-filed-against-husband-and-mother-in-law-and-father-in-law-for-dowry-murder-charge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या का आरोपः वाराणसी में टीटीई की पत्नी की मौत, पति समेत सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या का आरोपः वाराणसी में टीटीई की पत्नी की मौत, पति समेत सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 17 Jun 2021 10:57 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:57 PM IST
सार
लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित बुद्ध विहार कालोनी निवासी हरि शंकर के अनुसार बेटी अनीता की शादी नौ मई 2013 को ककरमत्ता में किराये के मकान में रहने वाले जगदीश के पुत्र विनोद गुप्ता से हुई थी। विनोद और उसके परिजन बेटी को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वाराणसी के ककरमत्ता निवासी विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पिता की तहरीर पर मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति समेत सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। लखनऊ निवासी पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए बेटी को मारा गया है।
विज्ञापन
आरोपी पति वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर टीटीई के पद पर तैनात है। लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित बुद्ध विहार कालोनी निवासी हरि शंकर के अनुसार बेटी अनीता की शादी नौ मई 2013 को ककरमत्ता में किराये के मकान में रहने वाले जगदीश के पुत्र विनोद गुप्ता से हुई थी। विनोद और उसके परिजन बेटी को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
बुधवार को सूचना मिली कि बेटी ने आत्महत्या कर ली। जब बनारस पहुंचा तो बेटी का शव मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी में रखा हुआ था। मंडुवाडीह इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि पति विनोद गुप्ता, ससुर जगदीश गुप्ता और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
पूछताछ में जानकारी मिली कि खाना बनाने में देरी हुई थी तो पति विनोद कुमार खफा होकर ड्यूटी चला गया था और इस पर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। बहरहाल, मामले की जांच की जा रही है।
