फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Death of sub-inspector of Cholapur police station in suspicious condition in varanasi

वाराणसी: संदिग्ध हाल में चोलापुर थाने के उप निरीक्षक की मौत, कमरे के अंदर मिला शव 

Tue, 12 Apr 2022 03:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 12 Apr 2022 03:01 PM IST
सार

वाराणसी के चोलापुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजन गोरखपुर से वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Death of sub-inspector of Cholapur police station in suspicious condition in varanasi
जैसवारा विजय कुमार। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी  के चोलापुर थाने में तैनात उप निरीक्षक जैसवारा विजय कुमार (42) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मंगलवार सुबह शव कमरे के अंदर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन के शहीद स्थल पर उप निरीक्षक के पार्थिव शरीर को शोक सलामी श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विज्ञापन


गोरखपुर के गोलाबाजार थाना भीटी अंतर्गत बाड़ी तरया निवासी जैसवारा विजय कुमार वाराणसी ग्रामीण के चोलापुर थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। सोमवार की रात ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने कमरे में चले गए।
विज्ञापन


सुबह देर तक आवास से बाहर नहीं निकलने और मोबाइल काल रिसीव नहीं करने पर चोलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह कमरे पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो उप निरीक्षक अपने कमरे में अचेतावस्था में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर, उप निरीक्षक विजय की मौत पर महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में शोक सलामी दी जाएगी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजन गोरखपुर से वाराणसी के लिए रवाना हो गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed