{"_id":"5f4922646995c1126e26d68b","slug":"death-of-a-woman-who-came-to-benaras-to-practice-tantra-from-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से तंत्र साधना के लिए बनारस आई महिला की मौत, दूतावास को सूचित कर शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका से तंत्र साधना के लिए बनारस आई महिला की मौत, दूतावास को सूचित कर शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए
Fri, 28 Aug 2020 10:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
वाराणसी के देवनाथपुरा क्षेत्र में पांडेय घाट स्थित कपाचीनो रेस्ट हाउस में रहकर तंत्र विद्या सीख रही अमेरिका की सिंथिया माइकल (38) की शुक्रवार को मौत हो गई। बताया जाता है कि अमेरिकी महिला की तबीयत बीते 15 दिनों से खराब थी और वह मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा रही थी। रेस्ट हाउस में इजरायल की रहने वाली महिला के अनुसार उनकी और अमेरिकी महिला की काशी में ही दोस्ती हुई थी। वह 22 जुलाई को काशी आई थी। इसके पहले जयपुर में अपने पेट दर्द की समस्या को लेकर एक अस्पताल में दिखाई थी। सिंथिया की तांत्रिक क्रिया में काफी रुचि थी। वह तांत्रिक क्रियाओं की साधना भी करती रहती थी।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह छह बजे जब रेस्ट हाउस का एक कर्मचारी पानी लेकर कमरे में गया तो दरवाजा खुला था। अंदर से आवाज न आने पर दरवाजा खोल कर देखा तो सिंथिया बिस्तर पर पड़ी मिली। सूचना दशाश्वमेध थाने की पुलिस को दी गई तो थानाध्यक्ष राजेश सिंह मौके पर हमराहियों के साथ पहुंचे। दशाश्वमेघ थानाध्यक्ष ने बताया कि कमरे से पेट दर्द संबंधित दवा, छड़ी, पूजापाठ की किताबें, घंटी माला, दुर्गा प्रतिमा, पासपोर्ट, वीजा और कुछ पैसा बरामद हुआ। प्रकरण के संबंध में एलआईयू के माध्यम से नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास को सूचित कर दिया गया है। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन