फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Death in sleep Man slept in car with AC running police stunned upon opening door in mirzapur

नींद में ही मौत: कार में एसी चलाकर सोया था व्यक्ति, दरवाजा खोलते ही पुलिस के उड़ गए होश; ऐसे हुई पहचान

Mon, 24 Aug 2026 10:10 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 24 Aug 2026 10:10 PM IST
सार

मिर्जापुर के अहरौरा क्षेत्र में लखनियां दरी के पास कार में एसी चलाकर सो रहे चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रॉबर्ट्सगंज के हिनौता गांव निवासी चालक के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की परिस्थितियों और मौत के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Death in sleep Man slept in car with AC running police stunned upon opening door in mirzapur
गजानंद के पास से मिला पहचान पत्र। - फोटो : संवाद

विस्तार

बड़े भाई की बहू को बेटी होने की सूचना पर रविवार रात कार लेकर निकले गजानंद गिरी (45) ने अहरौरा के लखनियां दरी मोड़ के पास गाड़ी खड़ी कर सो गया। एसी चालू था। रात डेढ़ बजे पुलिस ने कार देखकर दरवाजा खोला और चालक को सीएचसी अहरौरा पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सोनभद्र के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी धर्मेंद्र गिरि ने बताया कि भाई गजानंद (45) मुंबई की कपड़ा कंपनी में मैनेजर थे। कोरोना काल में वह मुंबई छोड़कर घर आ गए थे। इसके बाद वापस मुंबई नहीं गया। उनके पास कार थी और वह उसे चलाता था। शादी हुई थी, लेकिन संतान नहीं थी। 
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने बताया कि रविवार को बड़े भाई की बहू को बेटी हुई। उसे देखने के लिए गजानंद कार से वाराणसी जाने के लिए निकला, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। धर्मेंद्र गिरि ने बताया कि भाई के पास मोबाइल था, जो मौके पर नहीं मिला है। थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि रात में कार में एसी चलाकर वह सोया था। दरवाजा खोलकर उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसी चलाकर सोया तो दरवाजा बंद क्यों नहीं किया
रात में सुनसान स्थान पर गाड़ी खड़ी कर एसी चलाकर अगर गजानंद सो गए थे तो उन्होंने कार को अंदर से लॉक क्यों नहीं किया, यह सवाल उठ रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से कार को लॉक कर लेना चाहिए था।

एसी चलाकर सोने से मौत होना कारण नहीं हो सकता
मेडिकल कॉलेज के सहायक आचार्य एवं मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि एसी चलाकर सोने से मौत होना कारण नहीं हो सकता है। लोग एसी चलाकर ही लंबा सफर करते हैं। मौत का कोई और कारण हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed