फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Death from Corona at BHU coronavirus positive report Varanasi 

Corona in Varanasi: बीएचयू में एक संक्रमित की मौत, 114 लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

Sat, 24 Oct 2020 01:02 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 24 Oct 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Death from Corona at BHU coronavirus positive report Varanasi 

वाराणसी जिले में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज की मौत हुई है, जबकि लालबहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर, लक्ष्मी कुंड, बीएचयू, जवाहर नगर सहित सहित अलग-अलग जगहों से कुल 114 मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


इसमें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर से चार महिलाओं और 6 पुरुष संक्रमित मिले हैं। जबकि जवाहर नगर एक्सटेंशन में तीन महिला, तीन पुरुष, डीएलडब्ल्यू में भी मरीज मिले हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को  3167 सैंपल लिया गया, जबकि 3256 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि तुलसी विहार कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा नवाबगंज, नगवा, चितईपुर, हैदराबाद कालोनी बीएचयू, केजी हॉस्टल आईएमएस बीएचयू, रामनगर, सराय नंदन, लक्ष्मीकुंड, बीएचयू, मानसरोवर, जवाहर नगर एक्सटेंशन, प्राथमिक बालिका विद्यालय भदैनी, ईजी क्लब, कचहरी कंपाउंड, बैंक कॉलोनी शिवपुरवा, जागृति नगर कॉलोनी, डीएलडब्ल्यू पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, मीरा कॉलोनी, बीएचयू होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल महमूरगंज सहित अन्य जगहों से नए मरीज मिले हैं।

इसके साथ ही होम आइसोलेशन में 128 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि कुल 16238 मरीजों में 15173 के डिस्चार्ज और 259 मरीजों की मौत के बाद होम आइसोलेशन और अस्पताल मिलाकर 806 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed