फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Death by choking in car of four-year baby

चार साल की मासूम की कार में दम घुटने से मौत

Mon, 10 Oct 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 10 Oct 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Death by choking in car of four-year baby
चार साल की मासूम की कार में दम घुटने से मौत
उसरपुरवा के दिलीप साहनी की शराब की लत रविवार को उसकी चार साल की बेटी नव्या की जान ले बैठी। शराब के नशे में धुत दिलीप अपनी बेटी नव्या को कार में बिठाकर शिवपुर बाजार की तरफ घूमने निकला था। शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने के कारण उसने कार रोकी और फिर स्टार्ट नहीं की। काफी देर तक शीशा बंद कार खड़ी देख लोगों ने शिवपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार का गेट खोला तो दिलीप और नव्या दोनोें अचेत मिले। दोनों को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया जहां नव्या को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दिलीप का उपचार जारी है।
विज्ञापन


मिर्जापुर के चुनार के टेकउर का दिलीप साहनी अपनी तीन बेटियों दिव्या (5), नव्या (4), सौम्या (2) और पत्नी सुनीता के साथ किराये के मकान में रहता है। दिलीप एक ट्रैवल्स कंपनी में कार चलाता है और खुद की इंडिगो कार किराए पर चलवाता है। बताया जाता है कि रविवार को सुबह से ही दिलीप ने अपने कार के चालक के साथ घर के समीप ही छककर शराब पी। इसके बाद नशे में धुत दिलीप ने नव्या को कार में बिठाया और शिवपुर बाजार की ओर निकला। शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद देख उसने वहीं कार रोकी तो रुका ही रह गया। स्थानीय लोगों ने शीशा बंद कार घंटे भर से ज्यादा देर तक खड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


दोनों को दीनदयाल अस्पताल ले जाने पर नव्या को मृत घोषित करते हुए डॉक्टरों ने बताया कि प्रथमदृष्टया यही लग रहा है कि शीशा बंद होने के कारण कार में ऑक्सीजन की कमी हुई जिसके चलते दोनों का दम घुटा और नव्या की मौत हो गई। हालांकि, दिलीप की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस संबंध में शिवपुर थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि दिलीप के साथ बैठकर शराब पी रहे उसके चालक से घटना के संबंध में पूछताछ की गई है। दिलीप के होश में आने का इंतजार है। नव्या का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed