फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of young man found in pond stone tied with rope and legs tied in varanasi

वाराणसी: तालाब में युवक का मिला शव, रस्सी से गला और पत्थर बंधा हुआ, पैर भी बंधे मिले, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 05 Jan 2022 06:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Jan 2022 06:10 PM IST
सार

युवक के दोनों हाथ व पैर रस्सी से बंधे हुए और सीने पर पत्थर बंधा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। आशनाई में युवक की हत्या कर शव पोखरे में फेंक जाने की घटना सामने आ रही है।

विज्ञापन
Dead body of young man found in pond stone tied with rope and legs tied in varanasi
मृतक, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के तालाब में एक युवक का शव उतराया मिला।  युवक 10 दिन से लापता था। युवक के दोनों हाथ व पैर रस्सी से बंधे थे और सीने पर पत्थर बंधा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप था कि आशनाई में युवक की हत्या की गई। पुलिस की दो टीम प्रकरण की जांच के लिए गठित की गई है। पुलिस के मुताबिक मारपीट सहित अन्य आरोपों में युवक दो बार जेल भी जा चुका था। कादीपुर में तालाब में शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया।  ग्रामीणों ने शव को देखते ही आशंका जताई कि युवक की हत्या की गई।
विज्ञापन


पड़ोसियों पर हत्या का आरोप
शव की पहचान मंडुवाडीह थाना अंतर्गत नाथूपुर निवासी कमल भारद्वाज (22) के रूप में हुई। मंडुवाडीह पुलिस से संपर्क करते हुए युवक की माता रन्नो देवी को घटना की सूचना दी गई। रोहनिया थाने पर पहुंची मां रन्नो देवी बेटे का शव देखते ही बेसुध हो गई। पिता मदनलाल भारद्वाज सहित अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रेम प्रसंग में बेटे की पड़ोसियों ने हत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के अनुसार पड़ोस की ही एक युवती से कमल का प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसे लेकर कई बार विवाद हुआ। लगभग छह माह पूर्व युवती की शादी हो गई। आरोप रहा कि तीन माह पूर्व कमल उसकी ससुराल गया तो वहां मारपीट हुई लेकिन मामला सुलह समझौते पर खत्म हो गया था। पिता मदनलाल के अनुसार दस दिन पूर्व कमल अपनी बहन वैशाली से कहकर निकला कि शाम तक लौट आएंगे।

इसके बाद से उसका पता नहीं चला और मोबाइल भी बंद रहा। पिता मदनलाल और माता रन्नो देवी के अनुसार पड़ोसियों ने ही बेटे की हत्या की साजिश रची है। रोहनिया इंस्पेक्टर विमल प्रकाश मिश्रा के अनुसार हत्या सहित अन्य बिंदुओं पर पुलिस तफ्तीश कर रही है। मंडुवाडीह थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पीड़ित पिता की ओर से मिली तहरीर के  आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी को दबिश दी जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। 

दो बार जेल भी जा चुका था कमल

मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस ने युवक का रिकार्ड खंगाला तो मालूम चला कि दो बार आपराधिक घटनाओं में जेल भी जा चुका है। इसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी होता रहता था। लिहाजा, पुलिस से बचने के लिए यह घर से कई-कई दिनों तक गायब भी रहता था। इसलिए परिजनों ने गुमशुदगी तक थाने पर नहीं दर्ज कराई। बहरहाल, प्रकरण की तफ्तीश की जा रही है। कमल के परिजनों को आशंका है कि पड़ोसियों या युवती के ससुराल वालों ने घटना को अंजाम दिया है।

इकलौते पुत्र की हत्या से परिवार में कोहराम

घर के इकलौते पुत्र की हत्या से पिता और मां बेसुध रही। वहीं बहनें भी गमगीन रहीं। परिजनों के अनुसार पड़ोस की रहने वाली युवती से बढ़ती उसकी नजदीकियों ने आज यह दिन दिखाया। थाने पर पहुंची उसकी मां रन्नो देवी के अनुसार बेटा कमल घर का सहारा था, पिता के साथ मजदूरी सहित अन्य कार्य करके परिवार की गाड़ी खींचता था। मगर, युवती के चक्कर में उसने अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed