फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of young man found hanging in brother's in-laws house

Varanasi News: भाई के ससुराल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Thu, 02 Mar 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in brother's in-laws house
भाई के ससुराल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन

फोटो-11
-भाइयों के साथ रहता था मुंबई, एक सप्ताह पहले ही आया था गांव
-घटना को लेकर गांव की फिजा में तैर रही हैं तरह तरह की चर्चाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चौरी। चौरी थाना क्षेत्र के बरदहा गांव में बुधवार की एक युवक का फंदे पर लटकता शव मिला। युवक अपने भाई के ससुराल आया हुआ था। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं।

चौरी थाना क्षेत्र के धनापुर गांव निवासी स्वर्गीय शेषधर तिवारी को चार पुत्र व एक पुत्री है। उनके पुत्र अमित तिवारी की शादी बरदहा के अमरेश दुबे की पुत्री से हुई है। सबसे छोटा पुत्र कुंदन तिवारी (27) का अपने बड़े भाई के ससुराल अक्सर आना-जाना लगा रहता था। मंगलवार की रात भी वह अपने भाई के ससुराल आया हुआ था। बुधवार की सुबह घर के एक कमरे में उसका शव केबल के सहारे फंदे पर लटकता मिला। इसकी जानकारी होते ही पूरे गांव में सनसनी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गर्दन पर केबल के दबाव के कारण मृतक के गले से खून निकल आए थे। जानकारी होते ही पुलिस व फांरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई और घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने कमरे के बाहर आंगन से कटे केबल को बरामद किया। परिजनों के अनुसार कुंदन अपने भाइयों के साथ मुंबई में ही रहता था। एक सप्ताह पहले ही गांव आया हुआ था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed