फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead body of woman found her children wept brother-in-law said she silent husband works in Mumbai

दो दिन से लापता महिला की मिली लाश: बिलख पड़े बच्चे...देवर ने कहा- गुमसुम रहती थी; पति मुंबई में करता है काम

Fri, 24 Oct 2025 02:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Oct 2025 02:19 PM IST
सार

घर के सामने स्थित तालाब में महिला की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
dead body of woman found her children wept brother-in-law said she silent husband works in Mumbai
महिला की फाइल फोटो और घर के बाहर माैजद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: मिर्जामुराद क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह दो दिन से लापता महिला का शव गांव स्थित पास के तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। इस बात की जानकारी तब हुई जब ग्रामीणों के चर्चा करने पर देवर राहुल सिंह तालाब की तरफ पहुंचते ही पहचान की। 

विज्ञापन


मृतका प्रज्ञा सिंह (32) वर्ष पत्नी अनुराग दो दिनों से घर से लापता थी। शुक्रवार के दिन गांव के ही तालाब में उसके शव को देखा गया। इसकी सूचना लोगों ने मिर्जामुराद पुलिस को दी। मौके से पहुंचे एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच मुआयना किया। मृतका गृहणी बताई गई। वह अपने बड़े बेटे हनी और छोटे बेटे शनि के साथ घर रहती थी। पति अनुराग सिंह मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में काम कर घर का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवर ने बताया कि इधर भाभी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। गुरुवार की सुबह से वह लापता हो गई थी, जिसकी खोजबीन हम लोग काफी किए, लेकिन उनका पता नहीं चला। आज उनका शव घर के सामने तालाब में ही देखा गया। इसको लेकर गांव मे तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed