फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of newborn found thrown on tin shed of house in varanasi

Varanasi: मकान के टीन शेड पर फेंका मिला नवजात का शव, तरह-तरह की चर्चाएं, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 18 May 2023 04:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 May 2023 04:32 PM IST
सार

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित आटा चक्की के पास गुरुवार दोपहर एक मंजिला मकान के टीन शेड पर नवजात का शव मिला। इस बात की जानकारी फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। 

विज्ञापन
Dead body of  newborn found thrown on tin shed of house in varanasi
नवजात का शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित एक आटा चक्की के पास गुरुवार एक मंजिला मकान के टीन शेड पर नवजात का शव मिला। इस बात की जानकारी जंगल में आग की तरह फैली। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना लंका पुलिस और बीएचयू चौकी पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


भगवानपुर इलाके में रहने वाले रामआसरे के मकाने के अगले हिस्से में टीन शेड लगा है। गुरुवार दोपहर आसपास के लोगों ने टीन शेड पर करीब नवजात का शव देखा। मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। नवजात के शव मिलने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि किसी ने लोकलाज के डर से बच्चे को जन्म देने के बाद फेंक दिया है। इस मामले में लंका पुलिस पूरी तरह से अंजान बनी हुई है। इंस्पेक्टर लंका अश्वनी पांडेय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। मौके पर थाने के फैंटम दस्ते को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed