{"_id":"68105770ad94e3bbe7030147","slug":"dead-body-of-missing-middle-aged-man-found-in-varanasi-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: लापता अधेड़ का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: लापता अधेड़ का मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 29 Apr 2025 10:07 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 29 Apr 2025 10:07 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में मंगलवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अधेड़ 25 अप्रैल की रात से गायब था। चार दिन बाद उसका शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के कुंडरिया गांव के पास मंगलवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिला। जिससे मौके पर सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी फयाराम राजभर (55) बीते 25 अप्रैल को देर रात में घर से गायब हो गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद सोमवार को मिर्जामुराद पुलिस को फयाराम के गायब होने की सूचना दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: अगड़ा, पिछड़ा, दलित एक साथ बनेंगे दूल्हा, सभी वर्ग के पुजारी कराएंगे विवाह; काशी से बड़ा संदेश देगा RSS
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि मंगलवार को सुबह कुंडरिया गांव के पास अधेड़ फयाराम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जंसा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं परिजनों ने कुंडरिया गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: वाराणसी में चलती बस में लगी आग, आजमगढ़ से आ रहे 45 यात्रियों ने कूद कर बचाई जान