फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bus fire out in varanasi 45 passengers saved lives by jumping coming from Azamgarh

Varanasi News: वाराणसी में चलती बस में लगी आग, आजमगढ़ से आ रहे 45 यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

Tue, 29 Apr 2025 09:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 29 Apr 2025 09:04 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में मंगलवार को सवारियों से भरी एक बस में अचानक आग लगी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने कूद कर जान बचाई। 

विज्ञापन
bus fire out in varanasi 45 passengers saved lives by jumping coming from Azamgarh
धू- धू कर जली बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहाव स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक बस में आग लग गई। इस दौरान यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
आजमगढ़ से अनुबंधित बस यात्रियों को लेकर वाराणसी आ रही थी। पुलिस के अनुसार, 45 यात्री बस में सवार थे। गाड़ी का इंजन गर्म होने पर चालक ने परिचालक आगाह किया। जिसके बाद परिचालक ने यात्रियों को उतरने के लिए कहा। देखते ही देखते बस में आग लग गई। यात्रियों ने आनन-फानन कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन


घटना के दौरान एक यात्री का बैग बस में छूट गया। जो आग में जल गया। सभी यात्री जैसे ही उतरे बस धू- धू कर जलने लगी। आग इतनी भीषण लगी कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी जल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




चोलापुर थाने में खड़ी फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम किया। हालांकि तब तक बस जल चुकी थी। दरोगा चंदन चौरसिया ने बताया कि किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। एक यात्री का बैग जला है। चालक परिचालक ने बताया था कि इंजन गर्म होने और वायरीग शार्ट की वजह से आग लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed