{"_id":"670c39de5313607d110e01a7","slug":"dead-body-of-mbbs-student-found-hanging-varanasi-news-c-20-vns1011-757673-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: फंदे से लटका मिला एमबीबीएस छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: फंदे से लटका मिला एमबीबीएस छात्र का शव
विज्ञापन
- वाराणसी जिले के एक चिकित्सक का पुत्र था विकास
- हिंद मेडिकल कॉलेज में उपस्थिति कम होने से था चिंतित
फोटो - 25
संवाद न्यूज एजेंसी
सफेदाबाद (बाराबंकी)। हिंद मेडिकल कॉलेज सफेदाबाद में एमबीबीएस के एक छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। वह वाराणसी जिले के एक चिकित्सक का पुत्र था। शुरुआती जांच में पता लगा कि उपस्थिति कम होने के चलते वह फेल होने के डर से चिंतित रहता था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए।
वाराणसी जिले के थाना बड़ागांव क्षेत्र के सिधालपुर निवासी विकास प्रसाद यादव (26) हिंद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह कॉलेज परिसर में ही बने हॉस्टल के कमरे में एमबीबीएस के छात्र मनीष कुमार के साथ रहता था।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब नौ बजे मनीष खाना खाने मेस गया था। कुछ देर बाद लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी पुकारने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो स्टॉफ व अन्य छात्र आ गए। दरवाजा तोड़कर सभी अंदर पहुंचे तो बेडशीट के फंदे के सहारे पंखे से विकास का शव लटक रहा था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की मगर कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सूचना मिलने के बाद रात करीब तीन बजे वाराणसी से पिता डॉ. ओमप्रकाश यादव व अन्य परिजन पहुंच गए। छात्रों का कहना था कि कॉलेज में विकास की उपस्थिति कम होने से वह डिप्रेशन में था। हो सकता है इसी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली हो।
परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या का कारण स्पष्ट करने में जुटी है।
-- इनसेट--
पांच दिन पहले कॉलेज आया था भाई
विकास के बड़े भाई चंद्रशेखर ने बताया कि पांच दिन पहले वह भाई का हाल लेने हिंद मेडिकल कॉलेज आए थे। उन्होंने विकास से घर चलने की बात कही थी मगर उसने मना कर दिया था।
-- इनसेट--
सुसाइड पॉइंट बनता जा रहा हिंद मेडिकल कॉलेज
हिंद मेडिकल कॉलेज परिसर में आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 27 जुलाई को हॉस्टल के कमरे में बहराइच जिले की निवासी नर्सिंग छात्रा सलोनी का शव फंदे से लटका मिला था। इस मामले में उसका भाई, प्रेमी व सीनियर छात्रा जेल गई थी। इससे पहले 2022 में एक मरीज ने छत से कूदकर जान दे दी थी जबकि मई 2019 में बिहार प्रांत के पटना जिला के थाना बक्शी मैदान के संपतचक बेगमपुर निवासी शुभम कुमार (23) ने तीसरी मंजिल पर फंदे से लटक कर जान दे दी थी। एक डॉक्टर की पत्नी ने कूद कर जान दे दी थी।