फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body of married woman found hanging from fan

Varanasi News: पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Tue, 15 Aug 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging from fan
धवकलगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के दादूपुर गांव में सोमवार की दोपहर विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। इस मामले में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। कपसेठी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कमरे की छानबीन की। शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय के रहने वाले जयप्रकाश पटेल की पुत्री कुसुम पटेल (23) की शादी कपसेठी थाना क्षेत्र के दादूपुर में लवकुश पटेल के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी कुसुम को प्रताड़ित किया जाता था। बहन साधना ने पुलिस को बताया कि रविवार को कुसुम वीडियो कॉल कर काफी रो रही थी और पति द्वारा मारने पीटने की बात बता रही थी। इसके पहले भी पति की पिटाई से कुसुम घायल हुई थी और इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस समझा बुझा कर चली गई थी। एसीपी राजातालाब अंजनी राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पति समेत पांच के खिलाफ तहरीर मिली है।
विज्ञापन

------------

मायके में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी
रामनगर। वारीगढ़ही मोहल्ले में विवाहिता प्रीति विश्वकर्मा उर्फ रोशनी (23) ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। पति विनय विश्वकर्मा से विवाद होने पर पिछले 15 दिन से वह अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। रोशनी की शादी नवंबर 2021 में चंदौली में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा निवासी बच्चे लाल विश्वकर्मा के पुत्र विनय विश्वकर्मा के साथ हुई थी। कुछ दिन पूर्व पति व पत्नी में विवाद होने पर पत्नी रोशनी मायके आकर रहने लगी। सोमवार को घर के सभी सदस्य बाहर गए थे। लौटे तो प्रीति फंदे पर लटकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed