{"_id":"64bc0559857484162602b4b3","slug":"dead-body-of-jaunpur-youth-found-in-gomti-river-relatives-allege-murder-2023-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गोमती नदी में मिला जौनपुर के युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गोमती नदी में मिला जौनपुर के युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 22 Jul 2023 10:05 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:05 PM IST
सार
वाराणसी के बाबतपुर गांव के पास गोमती नदी में शनिवार को जौनपुर जिले के कोठवार गांव निवासी अरविंद कुमार सैनी (27) का शव मिला। अरविंद 19 जुलाई की रात से लापता था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नदी में उतराया मिला शव
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
वाराणसी के बाबतपुर गांव के पास गोमती नदी में शनिवार को एक युवक का शव मिला। चोलापुर थाने की पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव निवासी मिट्ठू लाल सैनी के पुत्र अरविंद कुमार सैनी (27) के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर आए परिजनों ने अरविंद की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
चोलापुर थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि बीते 19 जुलाई की रात 10 बजे अरविंद के मोबाइल पर फोन आया था। फोन आने के बाद अरविंद घर से निकला और वापस नहीं लौटा। अरविंद के अपहरण की तहरीर सरायख्वाजा थाने में दी गई। पुलिस ने अपहरण की जगह गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर ली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें; सात साल की बच्ची से दरिंदगी के मामले में तेजी से इंसाफ, 22 दिन में दोषी को 20 वर्ष जेल की सजा
विज्ञापन
बताया कि अरविंद ने एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों में अनबन के बाद वह अलग रहने लगे। उधर, चोलापुर थाना प्रभारी ने बताया कि सरायख्वाजा थाना प्रभारी को अवगत कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।