फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead body of girl found in varanasi Friends got suspicious when calls were not received police arrived

कमरे में मिली छात्रा की लाश: काॅल रिसीव नहीं होने पर दोस्तों को हुआ शक, पहुंची पुलिस; अंदर का माहाैल देख सन्न

Sat, 15 Mar 2025 11:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Mar 2025 11:20 AM IST
सार

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा की लाश कमरे में फंदे से लटकती मिली। पुलिस इसलिए पहुंची थी क्योंकि उसका फोन नहीं उठ रहा था। बालकनी के रास्ते जब पुलिस कमरे में घुसी तो सबके होश उड़ गए।

विज्ञापन
dead body of girl found in varanasi Friends got suspicious when calls were not received police arrived
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी स्थित भागवत महाविद्यालय के पीछे किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही रिद्धि तिवारी (23) ने गुरुवार की देर रात किसी समय फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


उसके फांसी लगाकर जान देने की जानकारी तब हुई जब 112 नंबर की सूचना पर पहुंची भेलूपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। पुलिस के अनुसार, उसके किसी आजमगढ़ निवासी दोस्त ने इसकी जानकारी पुलिस को 112 नम्बर पर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने चिनारी थाना चेनारी रोहतास बिहार के रहने वाले मृतका के परिजनों को फोन से जानकारी देकर बुलाया। युवती के पिता धनंजय कुमार तिवारी सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर पद पर तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका तीन वर्ष से अपनी चचेरी बहन सिद्धि तिवारी व चचेरे भाई राहुल तिवारी के साथ अस्सी क्षेत्र में प्रताप दुबे उर्फ नंदा के मकान में चौथी मंजिल पर रहती थी। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।

परिजनों में मचा कोहराम
मकान मालिक नंदा दुबे ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 11.30 बजे अस्सी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी उनके आवास पर पहुंचे और रिद्धि के बारे में जानकारी मांगी और उसे बुलाने के लिए कहा। जब नंदा दुबे उसके कमरे पर गए तो दरवाजा अंदर से बंद था।

जोर से खड़खडाने पर जब नहीं खुला तो नीचे खड़े पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मुख्य दरवाजा तोड़ना चाहा, लेकिन वह नहीं टूटा। तो पुलिस बालकनी में लगे दरवाजे को तोड़ कर घुसी। रिद्धि पंखे के सहारे अपने दुपट्टे से लटक रही थी।

पुलिस ने परिजनों को छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी। छात्रा के परिजनों ने शव को उनके पहुंचने के बाद उतारने के लिए बोला। परिजनों के पहुंचने पर फॉरेंसिक टीम ने पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

अस्सी पुलिस चौकी प्रभारी दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि रिद्धि के चचेरे भाई- बहन होली के उपलक्ष्य में अपने घर गए थे लेकिन वह नहीं गई थी। चर्चा के अनुसार रिद्धि इधर कई दिनों से अपने घर नहीं जा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई पहलुओं पर जांच की जाएगी। छात्रा के मोबाइल नंबर का पुलिस घटना का कारण जानने के लिए जांच करेंगी। मृतिका के दो बहन एक भाई में बड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed