{"_id":"632e9e2e5d7e4631b11ea50b","slug":"dead-body-of-a-woman-was-found-murdered-near-the-ring-road-in-front-of-anantapur-village-near-lohta-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाले में तैरता मिला महिला का शव: पास में मिलीं कई शराब और बीयर की बोतलें, महिला के हाथ में लिखा हुआ था ये शब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में तैरता मिला महिला का शव: पास में मिलीं कई शराब और बीयर की बोतलें, महिला के हाथ में लिखा हुआ था ये शब्द
Sat, 24 Sep 2022 11:35 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:35 AM IST
सार
लोहता थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला को हत्या के बाद नाले में फेंक दिया गया। घटनास्थल से कई शराब और बीयर की खाली बोतलें भी बरामद की गईं।
विज्ञापन
नाले में औधे मुंह पड़ा महिला का शव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव के सामने रिंग रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। महिला को हत्या के बाद नाले में फेंक दिया गया। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए.भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सुबह ग्रामीण जब रिंगरोड पर टहलने के लिए निकले तो रोड के किनारे बने नाले में एक महिला का शव औधे मुंह पानी में.पडा था। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दिया। सूचना पाकर कोटवा चौकी इंचार्ज दिनेश मौर्य मौके पर पहुंच कर शव को पानी से बाहर निकलवाया। महिला के चहरे.पर काफी चोटें थी। चेहरे के नीचे कटा हुआ निशान भी था। जहां शव मिला था वहां से थोड़ी दूरी पर कई शराब और बीयर की खाली बोतलें भी बरामद की गईं।
विज्ञापन
घटनास्थल से बरामद शराब और बीयर की बोतल
- फोटो : अमर उजाला
महिला के.बांए हाथ पर विजय लिखा हुआ है। रंग गोरा और मांथे पर बिंदी लगी हुई है। लाल रंग का कुर्ता और चैकदार सलवार पहनी हुई थी। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 30 साल के लगभग लग रही है। शव मिलने की सूचना पर आसपास के गांवों के लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस शिनाख्त कराने का काफी प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई। घटना स्थल पर एडीशनल एसपी ग्रामीण निरज पांडेय और सीओ.सदर ने पहुंच कर मौका का मुआयना किया।