{"_id":"5ec3700ae9315217196f4158","slug":"dead-body-found-on-road-side-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शरीर पर चोट के निशान और खून से लथपथ लाश, अज्ञात का शव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर पर चोट के निशान और खून से लथपथ लाश, अज्ञात का शव मिलने से हड़कंप
Tue, 19 May 2020 11:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 19 May 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे मिली लाश।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के सइतबांध पुलिया के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव देखा गया। उसका शरीर पूरी तरह जख्मी था। वह कहां का रहने वाला है? उसके साथ क्या घटना घटी? वह पुलिया के पास कैसे आया? पुलिस इन सवालों का जवाब तलाश रही है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मानें तो 45 वर्षीय व्यक्ति का शरीर पूरी तरह जख्मी है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या कर उसे पुलिया के पास फेंक दिया गया। साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि रात में वह किसी सड़क हादसे का भी शिकार हो सकता है।
विज्ञापन
अब पूरे मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।