फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dead body found of teen girl in canal in ghazipur up

नहर में किशोरी की लाश मिलने से हड़कंप, गला दबाकर हत्या करने की आशंका

Wed, 20 May 2020 09:52 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 20 May 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
Dead body found of teen girl in canal in ghazipur up
नहर में पड़ी किशोरी की लाश। - फोटो : अमर उजाला।

गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के माहपुर पुलिया से 100 मीटर दूर एक किशोरी की लाश देवकली पंप कैनाल नहर में बुधवार की सुबह उतराई मिली। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर, उसकी शिनाख्त में जुट गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किशोरी की पहचान नहीं हो पाई थी। ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी की हत्या कर उसे नहर में फेंका गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



देवकली पंप कैनाल नहर के पास बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीण टहलने गए थे। इसी बीच लोगों ने नहर में एक किशोरी की लाश उतराई देखी। नहर में कम पानी होने के कारण लाश झाड़ियों में अटकी हुई थी। इसके बाद कुछ ही देर में वहां सैकड़ों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से किशोरी की लाश को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान करने की काफी कोशिश की गई। लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। वह कहां की है? उसकी हत्या किसने की? यह अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है।

पुलिस का कहना है कि किशोरी के गले में निशान हैं। इससे लगता है कि पहले गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। इसके बाद शव को नहर में फेंका गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed